Set as Homepage | Add to favorites



 

दो शब्द

.
 


कुछ माह पूर्व हमने 'हरियाणा का राजनीतिक दर्पण' का प्रकाशन किया था, जिसे पूरे प्रदेशभर से सराहना मिली। प्रदेश के कई मन्त्रियों, विधायकों, राजनीतिज्ञों सहित अनेकों गणमान्य व आम नागरिकों ने इस पुस्तक में प्रकाशित संकलन सामग्री की भूरी-भूरी प्रंशसा की तथा आगामी पुस्तक में इससे भी कहीं अधिक जानकारियां उपलब्ध करवाने के लिए प्रोत्साहित किया।

हरियाणा का राजनीतिक दर्पण की अपार सफलता व पाठकों के उत्साहवर्धक संदेशों से प्रेरित होकर हरियाणा की राजनीति पर केंद्रित 'सत्ता युद्ध-कल और आज' का प्रकाशन किया गया।

'सत्ता युद्ध-कल और आज' में सन्‌ 1952 से लेकर आजतक हुए विधानसभा, लोकसभा व राज्यसभा के चुनावी नतीजों के आंकड़े जिसमें चुनाव तिथि, विजेता व निकटतम प्रतिद्वंद्घी का नाम, पार्टी का नाम, प्राप्त वोटों की संख्या, कुल निर्वाचक, कुल मतदाता, वैध मतदान, मतदान प्रतिशत, विजयी अंतराल तथा कुल प्रत्याशी आदि की जानकारी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है । सयुंक्त पंजाब के हरियाणवी विधानसभा व लोकसभा के नतीजों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरक्त प्रत्येक विधानसभा चुनाव के प्रदेश स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों की स्थिति पर भी प्रकाश डाला गया है।

अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप इस पुस्तिका में हरियाणा विधानसभा क्षेत्रों के अनुमानित जातीय मतदाताओं का ब्यौरा दिया गया है। इसके अलावा विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार जनसंख्या व वोटरों की गिनती का उल्लेख करने का प्रयास किया है। विभिन्न कारणों से प्रदेश में हुए उपचुनाव, उनके नतीजों की जानकारी भी दी गई है। यहीं नहीं हरियाणा लोकसभा, विधानसभा (जिलावार) के नये परिसीमन की जानकारी देने का अथक प्रयास किया गया है। मई 2009 में हुए लोकसभा चुनावों में प्रत्येक उम्मीदवार को प्राप्त हुए मतों व लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रानुसार प्रदेश की प्रमुख पार्टियों को प्राप्त मतों की जानकारी दी गई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री, राज्यपाल के अलावा देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से संबंधित कार्यकाल का ब्यौरा उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा देश की पद्रंहवी लोकसभा के सभी निर्वाचित सदस्यों के नाम , उनके निर्वाचन क्षेत्र के नाम व पार्टी के नामों को भी उल्लेख किया गया है।

देश को आजाद करवाने में असंख्य हिन्दुस्तानियों ने अपने खून का बलिदान दिया, उनके बलिदान की बदौलत ही हम पिछले 62 वर्षो से आजादी की सांस लेते हुए आजादी की 63वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर सौ प्रतिशत मतदान करने की शपथ लें, सौ प्रतिशत मतदान करना ही शहिदों का सच्चा सम्मान है।

'सत्ता युद्ध-कल और आज' के प्रकाशन के दौरान पूरी सतर्कता बरती गई है, ताकि पाठकों को त्रुटि रहित जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। फिर भी यदि पुस्तिका में त्रुटि रह गई हो या किसी व्यक्ति व समुह की भावनाओं को ठेस पहुंची हो, तो इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।
               
                                                                                                                राजेन्द्र गुप्ता
 

 

 

Copyright © 2008-15 haryana21.com All rights reserved.